Chandauli News: देव दीपावली की तैयारी जोरों पर, सफाई और मंच का कार्य तेज.
"उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। यह भारत की धरोहर है। इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी"
chandauli
7:42 PM, Nov 3, 2025
Share:


बलुआ घाट पर मंच बनाते गंगा सेवा समिति के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर देव दीपावली को लेकर सोमवार को एक तरफ सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई का कार्य तो दूसरी तरफ गंगा सेवा समिति के गंगा भक्तों द्वारा आरती मंच बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं दोपहर में उपजिलाधिकारी ने बैठक कर सभी विभागों को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
इस बार देव दीपावली 5 नवम्बर को है। इसको लेकर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को गुलाब राम के नेतृत्व में करीब दो सौ सफाई कर्मियों को लगाकर घाट पर जमी मिट्टी और गंदगी को साफ किया गया। गंगा सेवा समिति के गंगा भक्तों ने आरती मंच बनाया। वहीं, दोपहर में उपजिलाधिकारी ने गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में एक बैठक कर गंगा महोत्सव में व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान दीपक जायसवाल ने पंचायती राज अधिकारी से साफ-सफाई की व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी द्वारा गंगा पानी में बैरिकेटिंग, बिजली की व्यवस्था, पानी की टंकी, एम्बुलेंस, जिला पंचायत द्वारा प्रकाश और मंच आदि की व्यवस्था की मांग की। कहा कि गंगा सेवा समिति द्वारा लगातार कई वर्षों से देव दीपावली का आयोजन होता आ रहा है, जिसका उद्देश्य मां गंगा की अविरलता को बनाए रखना है। बैठक में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है। यह भारत की धरोहर है। इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी।
बैठक में सीओ स्नेहा तिवारी, बलुआ एसओ अतुल कुमार, योगेंद्र मिश्रा, गौरव जायसवाल, जुगनू पासवान, मोनू साहनी, बृजेश साहनी, अविनिस पाण्डेय, अशोक मोदनवाल, विनय रस्तोगी, राजेश साहनी, अंकित जायसवाल, सुनील पंजाबी आदि उपस्थित रहे।



