ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news devotees will gather on shri ram katha dashami pokhara from october 20 sushil singh and ajay singh tested the preparations

Chandauli News: 20 अक्टूबर से श्रीराम कथा, दशमी पोखरा पर जुटेंगे श्रद्धालु, सुशील सिंह और अजय सिंह ने परखी तैयारी.

चंदौली के धानापुर कस्बे में 20 से 24 अक्टूबर तक पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने विजयदशमी पोखरा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।"

chandauli

11:25 PM, Oct 17, 2026

Share:

Chandauli News: 20 अक्टूबर से श्रीराम कथा, दशमी पोखरा पर जुटेंगे श्रद्धालु, सुशील सिंह और अजय सिंह ने परखी तैयारी.
logo

कथा स्थल का निरीक्षण करते हैं विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर कस्बे में 20 से 24 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। दशमी पोखरा पर होने वाले कार्यक्रम में पूज्य राजन जी महाराज प्रवचन करेंगे। कथा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुबह नौ बजे नरौली गंगा घाट से स्नान के बाद जुलूस निकलेगा। इसके बाद जलाभिषेक के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में पीले वस्त्र धारण कर रामभक्त शामिल होंगे।

Img

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने 20 से 25 हजार लोगों तक की संभावित भीड़ को ध्यान में रखकर व्यवस्था की है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। विजयदशमी पोखरा का सौंदर्यीकरण कराया गया है, जहां पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा था। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते, वाहन पार्किंग और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ स्वयंसेवकों की तैनाती भी की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अन्नू सिंह, विमल सिंह दादा, गोपाल बिंद, प्रधान रामजी कुशवाहा और प्रधान विनोद बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.