ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dfc personnel seriously injured in collision with truck driver in custody

Chandauli News: ट्रक की टक्कर से डीएफसी कर्मी गंभीर घायल, चालक हिरासत में.

“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत में डीएफसी कर्मी आशीष रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

9:48 PM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रक की टक्कर से डीएफसी कर्मी गंभीर घायल, चालक हिरासत में.
logo

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इकट्ठा लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडी नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार डीएफसी कर्मी आशीष रंजन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

Img

बताया गया कि आशीष रंजन स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक संख्या UP 65 GT 3603 ने स्कूटी संख्या 25BH 3767J में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। जानकारी मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रामादेवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

Img

अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के कारणों की जांच के साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.