ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dfo arrived to encourage the injured forest workers said the department is proud of you

Chandauli News : घायल वनकर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीएफओ, बोले- विभाग को आप पर गर्व.

“भरदुआ में वन भूमि बचाने के दौरान घायल हुए वनकर्मियों से डीएफओ बी. शिव शंकर ने मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।”

chandauli

10:00 AM, Aug 21, 2026

Share:

Chandauli News : घायल वनकर्मियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीएफओ, बोले- विभाग को आप पर गर्व.
logo

डीएफओ की मौजूदगी में 1 कर्मियों को संबोधित करते जयमोहिनी रेंजर अमित श्रीवास्तव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। जयमोहनी रेंज के भरदुआ में वन भूमि को अतिक्रमण से बचाने के दौरान घायल हुए वनकर्मियों का हौसला बढ़ाने प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर बी. शिव शंकर शुक्रवार को जयमोहनी रेंज परिसर पहुंचे। उन्होंने घायल वनकर्मियों का कुशलक्षेम जाना और फल व पौष्टिक आहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

Img

डीएफओ ने वन दरोगा प्रशांत कुमार, राजेंद्र सोनकर, वनरक्षक प्रेम सिंह, जेपी यादव और सुरेश यादव के अलावा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मंजू देवी, कमलेश, वीरेंद्र और पारस से मुलाकात की। इस दौरान डीएफओ भावुक नजर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लाठी-डंडों का सामना करते हुए सरकारी वन भूमि की रक्षा की है। यह केवल किसी एक रेंज का काम नहीं था, बल्कि पूरे वन प्रभाग की जिम्मेदारी थी। कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य और साहस से विभाग का सिर ऊंचा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग हर कदम पर अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

Img

रेंज अधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वह 22 वर्षों से वन विभाग में सेवा दे रहे हैं, लेकिन नौगढ़ में स्टाफ ने जिस तरह का जज्बा और एकजुटता दिखाई, वैसा उदाहरण पहले कभी नहीं मिला। घायल होने के बाद भी कर्मचारियों ने पीछे हटने के बजाय वन भूमि की रक्षा के लिए डटे रहना चुना। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का यह समर्पण विभाग के इतिहास में मिसाल बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय कुमार श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी मझगांई मोहन कुमार सिंह सहित नौगढ़, जयमोहनी और मझगांई रेंज का स्टाफ मौजूद रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.