ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dfo inspected naugarh range expressed displeasure over negligence in plant protection

Chandauli News: डीएफओ ने नौगढ़ रेंज का किया निरीक्षण, पौध संरक्षण में लापरवाही पर जताई नाराजगी.

"डीएफओ ने कहा, "पौधरोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि वन विभाग की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

chandauli

3:11 PM, Nov 12, 2025

Share:

Chandauli News: डीएफओ ने नौगढ़ रेंज का किया निरीक्षण, पौध संरक्षण में लापरवाही पर जताई नाराजगी.
logo

पौधशाला का निरीक्षण करते डीएफओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष कुमार, नौगढ़.

चंदौली। नौगढ़ वन क्षेत्र में डीएफओ बी. शिवशंकर ने विभिन्न नर्सरी और पौधरोपण स्थलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण, रख-रखाव और नर्सरी प्रबंधन में पाई गई कमियों पर संबंधित स्टाफ को कड़ी चेतावनी दी। डीएफओ ने स्पष्ट किया कि पौध संरक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएफओ ने निरीक्षण की शुरुआत चंद्रकांता गेस्ट हाउस में विभागीय कर्मियों के साथ बैठक से की। इसके बाद वे वानादाग पहुंचे, जहां उन्होंने सामाजिक वानिकी योजना के तहत 15 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए पौधरोपण की समीक्षा की। उन्होंने पौधों की वृद्धि, निराई-गुड़ाई, सिंचाई और घेराबंदी की स्थिति का जायजा लिया। डीएफओ ने निर्देश दिया कि पौधों पर झाड़-झंखाड़ हावी नहीं होने चाहिए और ग्रोथ रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट की जाए।

Img

इसके बाद बी. शिवशंकर खूंटी-रामडीह प्लांटेशन पहुंचे। रेंजर संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ उन्होंने 15 हेक्टेयर क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। डीएफओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निराई-सफाई और पौधों की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जीवित पौधों की सूची को प्रतिदिन अपडेट करने और फील्ड स्टाफ को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएफओ कहुवा घाट नर्सरी भी गए। यहां उन्होंने पुराने पौधों की सफाई, मिट्टी-मिश्रण, रूट प्रूनिंग और पॉलिबैग की स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने आगामी वृक्षारोपण सत्र के लिए स्वस्थ और एकसमान आकार के पौधे तैयार करने, नर्सरी की सुरक्षा मजबूत करने और सिंचाई प्रणाली को नियमित रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

निरीक्षण के अंत में डीएफओ ने सख्त लहजे में कहा, "पौधरोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि वन विभाग की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।" इस मौके पर प्रभागीय कार्यालय के अकाउंटेंट अखिलेश पांडे, वन दरोगा गुरदेव सिंह यादव सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.