ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dhamin snake entered the lab of primary health center chaos in the hospital

Chandauli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब में घुसा धामिन सांप, अस्पताल में मची अफरा तफरी.

"पीएचसी में धामिन सांप देखते ही लैब में मौजूद कर्मचारी भागकर लैब से बाहर चले गए। सांप घुसने की सूचना पर अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे बाहर खुले स्थान पर छोड़ दिया"

chandauli

11:24 AM, Sep 13, 2025

Share:

Chandauli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब में घुसा धामिन सांप, अस्पताल में मची अफरा तफरी.
logo

शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धामिन सांप को पकड़ते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में शुक्रवार को अचानक धामिन सांप निकलने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पीएचसी की लैब में कर्मचारी जांच कार्य में व्यस्त थे, तभी अलमारी के पास धामिन रेंगते हुए दिखाई दिया। धामिन देखते ही लैब में मौजूद कर्मचारी भागकर लैब से बाहर चले गए। सांप घुसने की सूचना पर अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे बाहर खुले स्थान पर छोड़ दिया। कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ने से चिकित्सालय परिसर और कर्मचारी आवास में आए दिन सांप दिखाई दे रहे हैं। वार्ड ब्वाय के कक्ष में भी शुक्रवार को जहरीला सांप दिखाई देने से कर्मी दहशत में हैं।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.