Chandauli News: धानापुर और कमालपुर को मिली रोडवेज बस सेवा की सौगात, विधायक सुशील सिंह ने दिखाई हरी झंडी.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन विभाग के सहयोग से अब क्षेत्र के लोगों को सीधी रोडवेज सेवा का लाभ मिलेगा।"
chandauli
10:32 AM, May 26, 2026
Share:


रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीण इलाकों के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरुआत होने से लोगों में खुशी का माहौल दिखा। धानापुर शहीद स्मारक और कमालपुर बाजार से नई बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बसों को रवाना कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात बताया।
धानापुर शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि विधायक सुशील सिंह के अथक प्रयास से धानापुर क्षेत्र को दो नई बस सेवाओं की सौगात मिली है, जबकि कमालपुर से भी एक नई बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। नई बस सेवाओं के तहत सुबह 7 बजे नगवा से धानापुर, आवाजापुर होते हुए चंदौली तक बस चलेगी। वहीं सुबह 6 बजे अवही से धानापुर और बलुआ होते हुए वाराणसी कैंट तक बस सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा महूजी से एवती, कमालपुर, सकलडीहा और अलीनगर होते हुए पड़ाव तक भी रोडवेज बस चलेगी। बस सेवा शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वाराणसी और चंदौली तक पहुंचना पहले की तुलना में आसान और सस्ता हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी फायदा मिलेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, नंदकुमार पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदीप सिंह, भरत रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, इमरान अली, विकास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
