मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dhanapur team became state champion created history by defeating gorakhpur 3 0

Chandauli News: धानापुर की टीम बनी प्रदेश चैंपियन, गोरखपुर को 3-0 से हराकर रचा इतिहास.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि टीम में प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है विधानसभा क्षेत्र में जल्दी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए और व्यवस्थाएं मेरे द्वारा की जाएंगी। ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को निखारा जा सके।"

chandauli

8:48 PM, Mar 24, 2026

Share:

Chandauli News: धानापुर की टीम बनी प्रदेश चैंपियन, गोरखपुर को 3-0 से हराकर रचा इतिहास.
logo

विजेता टीम का अपनी फेसबुक अकाउंट पर फोटो शेयर कर विधायक सुशील सिंह ने दी बधाई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को झांसी में धानापुर (वाराणसी मंडल) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 3-0 से हराकर प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी है।

धानापुर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला कायम रखा। पहले विधायक खेल स्पर्धा में सैयदराजा विधानसभा स्तर पर चैंपियन बनी, फिर सांसद खेल स्पर्धा में जिला स्तर पर जीत दर्ज की। इसके बाद मंडल स्तर पर भी खिताब अपने नाम कर वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तर पर भी बाजी मार ली। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि टीम में प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है विधानसभा क्षेत्र में जल्दी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए और व्यवस्थाएं मेरे द्वारा की जाएंगी।

विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में टीम ने झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसी मजबूत टीमों को हराकर खिताब जीता और जनपद का नाम रोशन किया। टीम के कोच राशिद खान, दिलशाद खान और रयान खान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अनुशासन और टीम भावना के साथ बेहतरीन खेल दिखाया।जल्द ही सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में विजेता टीम के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाएगा। टीम में आयान, अजीत, रयान, आवेश, समीर, साहिल, बिट्टू, आकाश, अमन, अमरजीत, अजय और आमना खरवार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.