ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dhansi road in the middle of gandhinagar latifshah marg the trapped people were taken out with a rope narrowly survived

Chandauli News: गांधीनगर लतीफशाह मार्ग के बीच में धंसी सड़क, फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकाला गया, बाल-बाल बचे लोग.

"गांधीनगर लतीफशाह मार्ग के बीच में पिछले वर्ष भी सड़क धँसने की घटना घटित हो चुकी है, जिससे पूरा आवागमन अवरुद्ध हो गया था, जिसमें सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त प्रयास करके सड़क पर मिट्टी डालकर तीन दिनों के अंदर सड़क की मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया था"

chandauli

8:51 PM, Sep 1, 2025

Share:

Chandauli News: गांधीनगर लतीफशाह मार्ग के बीच में धंसी सड़क, फंसे लोगों को रस्सी के सहारे निकाला गया, बाल-बाल बचे लोग.
logo

गांधीनगर लतीफशाह मार्ग के बीच में धंसी सड़क

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। चकिया क्षेत्र के लतीफशाह बांध से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गांधीनगर लतीफशाह मुख्य मार्ग की सड़क सोमवार की सुबह धँस गई, जिससे मार्ग से गुजर रहे दो राहगीर उसमें फंस गए। धँसी सड़क के बीच में फंसे राहगीरों को आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला। इसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षतिग्रस्त मार्ग के चारों ओर कंटीले झाड़ियाँ लगाकर घेराबंदी कर दी है ताकि मार्ग से गुजरने वाले लोग हादसे का शिकार न हों। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनिराज यादव ने सबसे पहले नहर को बंद कराया, फिर विभागीय कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए और सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। जबकि सूचना के बाद भी लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

बता दें कि गांधीनगर-लतीफशाह मार्ग के बीच में पिछले वर्ष भी सड़क धँसने की घटना घटित हो चुकी है, जिससे पूरा आवागमन अवरुद्ध हो गया था, जिसमें सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त प्रयास करके सड़क पर मिट्टी डालकर तीन दिनों के अंदर सड़क की मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया था। मामले में लोक निर्माण विभाग ने नहर के पानी रिसाव को सड़क धँसने का कारण बताया था, वहीं सिंचाई विभाग ने सड़क निर्माण में कमियों की ओर इशारा किया था। इस बार सड़क धँसने का कारण मार्ग के समीप गुजरी राइट कर्मनाशा नहर में रिसाव के कारण होल बनना बताया जा रहा है। एक वर्ष में दूसरी बार सड़क धँसने की घटना घटित होने के बाद मार्ग से आवागमन करने में लोग भयभीत हैं। उक्त मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में सैलानियों का आना—जाना और जंगल क्षेत्र के कौड़िहार, खास, भागलपुर, पथरिया, धन्नीपुर, नईबस्ती आदि गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता रहता है। सड़क की जर्जर हालत के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग भयभीत हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.