Chandauli News : गंगा-सतलज एक्सप्रेस के पावर कार से डीजल रिसाव, डीडीयू जंक्शन पर जांच के दौरान टैंक में मिले दो छेद, मचा हड़कंप.
"“चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर सोमवार सुबह गंगा-सतलज एक्सप्रेस के पावर कार से डीजल रिसाव की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ और रेलवे के कई विभागों की संयुक्त टीम ने जांच की। डीजल टैंक के दो अलग-अलग हिस्सों में क्षतिग्रस्त क्षेत्र और छेद मिलने के बाद रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।”
chandauli
7:54 PM, Aug 31, 2026
Share:


वीडियो जंक्शन पर जांच के दौरान गंगा सतलुज एक्सप्रेस के डीजल टैंक में मिला बड़ा छेद
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। गाड़ी संख्या 13307 अप गंगा-सतलज एक्सप्रेस के पावर कार के डीजल टैंक से तेल रिसाव की सूचना सोमवार सुबह रेलवे अधिकारियों को मिली। सूचना के बाद ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पहुंचते ही आरपीएफ और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पावर कार का संयुक्त निरीक्षण किया। जांच में डीजल टैंक के दो अलग-अलग हिस्सों में क्षतिग्रस्त क्षेत्र के साथ छेद मिले।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्कैनल/डीडीयू से पावर कार के नीचे स्थित डीजल टैंक से तेल रिसने की जानकारी मिली थी। ट्रेन सुबह 7:51 बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची। इसके बाद पावर कार संख्या 242397 का गहन निरीक्षण किया गया। जांच में आरपीएफ के साथ सीएलआई, कैरिज एंड वैगन, पी-वे और टीएल विभाग के अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त जांच में इंजन से सटे पावर कार के दिल्ली छोर स्थित डीजल टैंक के निचले दक्षिणी हिस्से में करीब 8×7 सेंटीमीटर का क्षतिग्रस्त क्षेत्र मिला। इसी जगह करीब 8×4 सेंटीमीटर का छेद पाया गया। वहीं हावड़ा छोर की तरफ डीजल टैंक के दक्षिणी हिस्से में करीब 4×4 सेंटीमीटर का प्रभावित क्षेत्र और लगभग 1×1 सेंटीमीटर का छेद मिला।
विज्ञापन
जांच टीम ने पावर कार, कोच और इंजन के आसपास के हिस्सों को भी देखा। खास बात यह रही कि डीजल टैंक के अलावा कहीं भी हीटिंग मार्क नहीं मिले। इंजन और काउकेचर की जांच में भी गर्म करने या जलने से संबंधित कोई निशान नहीं मिला। डीजल टैंक में दो स्थानों पर छेद मिलने के बाद रेलवे अधिकारी रिसाव के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटे हैं। तकनीकी टीम क्षतिग्रस्त हिस्सों की जांच कर रही है। रेलवे के विभिन्न विभागों ने सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का भी जायजा लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
