मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news diesel theft gang busted on the highway 3 arrested equipment including swift car recovered

Chandauli News:हाईवे पर डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, स्विफ्ट कार समेत उपकरण बरामद.

"मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से हाईवे पर सक्रिय चोरी गैंग पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।"

chandauli

4:45 PM, Apr 5, 2026

Share:

Chandauli News:हाईवे पर डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, स्विफ्ट कार समेत उपकरण बरामद.
logo

मुगलसराय कोतवाली में पकड़े गए गैंग के सदस्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल और सामान चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 13 गैलन, पाइप, पेचकस, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

Img

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मुग़लसराय कोतवाली के सहजौर रिंग रोड अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हाईवे और रिंग रोड किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल निकालते थे और वाहन में रखे सामान को चोरी कर चहनिया बाजार की एक दुकान पर बेच देते थे।

विज्ञापन

Img

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संदीप यादव उर्फ प्रद्युम यादव (निवासी जलालपुर, अलीनगर), नमन मिश्रा उर्फ भोले (निवासी सरायपकवान) और राजकुमार गुप्ता (निवासी खंडवारी, चहनिया) के रूप में हुई है। इनमें से कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.