Chandauli News : एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी वैभव कृष्ण ने डीडीयू जंक्शन और पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण.
“वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को देखते हुए चंदौली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को डीआईजी वैभव कृष्ण ने डीडीयू जंक्शन, बहादुरपुर पार्किंग स्थल और घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”
chandauli
1:45 AM, Oct 19, 2026
Share:


डीडीयू जंक्शन पर रेल अधिकारियों से तैयारी उसके संबंध में बात करते डीआईजी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर रविवार, 18 अक्टूबर को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बहादुरपुर स्थित पार्किंग स्थल और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और आमजन व यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के बाद डीआईजी ने रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और निर्धारित पार्किंग स्थलों के व्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एयर शो के दौरान किसी एक स्थान पर भीड़ एकत्र न हो और यातायात बाधित न होने पाए।
विज्ञापन
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को देखते हुए घाटों, ट्रैफिक और डीडीयू जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों की भीड़ सुचारु रूप से आगे बढ़ती रहे तथा आमजन की सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था बनी रहे।




