ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the foundation of the under construction composite school collapsed even before the inauguration questions raised on the project worth rs 1 30 crore

Chandauli News : उद्घाटन से पहले ही गिरा निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय का बारजा, 1.30 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल.

“चंदौली के पड़या गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बन रहे कंपोजिट विद्यालय का बारजा गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।”

chandauli

1:56 AM, Oct 19, 2026

Share:

Chandauli News : उद्घाटन से पहले ही गिरा निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय का बारजा, 1.30 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल.
logo

टूट कर जमीन पर गिरा निर्माणाधीन बारजा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के सदर ब्लॉक अंतर्गत पड़या गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय का बारजा गिरने का मामला सामने आया है। करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे विद्यालय में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के समय विद्यालय में बच्चे पढ़ रहे थे, लेकिन संयोग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Img

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम कुमार ने निर्माण में इस्तेमाल बालू, सीमेंट, गिट्टी और सरिया की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। वहीं, ग्रामीण मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि बारजा गिरने के बाद टूटे हिस्से को जल्दबाजी में तोड़कर दोबारा निर्माण की तैयारी की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गिरना गंभीर लापरवाही की आशंका पैदा करता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.