मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dios said on the attendant s suicide attempt the incident happened due to misunderstanding

Chandauli News: परिचारक के आत्महत्या प्रयास पर DIOS बोले, गलतफहमी के कारण हुई घटना.

“नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा के परिचारक द्वारा वेतन भुगतान को लेकर आत्महत्या के प्रयास के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे गलतफहमी का परिणाम बताते हुए कहा कि कोर्ट से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के कारण भुगतान रुका था और सभी औपचारिकताएं पूरी कर वेतन जारी किया जा रहा है।”

chandauli

8:58 PM, Aug 5, 2026

Share:

Chandauli News: परिचारक के आत्महत्या प्रयास पर DIOS बोले, गलतफहमी के कारण हुई घटना.
logo

नेशनल इंटर कॉलेज में पहुंचे मामले की जांच करते जिला विद्यालय निरीक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा के परिचारक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा वेतन भुगतान में देरी से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इसका मुख्य कारण गलतफहमी है।

Img

DIOS ने बताया कि उन्हें जनपद में आए लगभग दो महीने हुए हैं और पदभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा शुरू की। इसी दौरान नेशनल इंटर कॉलेज के चार कर्मचारियों की वेतन संबंधी पत्रावली का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान वर्ष 2012 के एक आदेश के अनुपालन से जुड़ी कुछ जानकारियां अधूरी मिलीं, जिसके चलते प्रकरण की समीक्षा की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को स्पष्ट रूप से बताया गया था कि जुलाई माह का वेतन बिल आते ही जून और जुलाई, दोनों माह का वेतन एक साथ जारी कर दिया जाएगा। उनके अनुसार अधिकांश विद्यालयों के वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर ट्रेजरी भेजे जा चुके हैं और नेशनल इंटर कॉलेज का बिल प्राप्त होते ही संबंधित चारों कर्मचारियों का भुगतान भी कर दिया जाएगा।

DIOS ने कहा कि यदि परिचारक या विद्यालय प्रशासन उनकी जानकारी में समय रहते यह विषय लाते तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य को भी इस मामले में कार्यालय से समन्वय करना चाहिए था। पूरे मामले में यदि कहीं भी संचार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में न्यायालय से जुड़े अधिकांश लंबित मामलों का निस्तारण किया जा चुका है और शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। उनके अनुसार संबंधित कर्मचारी का वेतन स्थायी रूप से नहीं रोका गया था, बल्कि न्यायालयीय आदेशों के परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान किया जाना था।

Img

DIOS ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी को इस प्रकार का कदम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में पहले अपने प्रधानाचार्य अथवा विभागीय अधिकारियों से संवाद स्थापित करें, ताकि समय रहते समाधान निकाला जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.