Chandauli News: बाइक से गिरकर दिव्यांग वृद्ध की मौत, बिना पुलिस सूचना के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार.
"अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में थाने को कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।"
chandauli
8:55 PM, Jul 2, 2026
Share:


AI तस्वीर.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग राजनाथ उर्फ मुखिया की गुरुवार सुबह बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राजनाथ अपने भतीजे हंसराज के साथ मिर्जापुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय टेंगरा मोड़ के पास अचानक वह बाइक से नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव को घर ले आए। बाद में बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, राजनाथ दिव्यांग थे और गांव में 'मुखिया' के नाम से जाने जाते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में थाने को कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
