ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news discussion with sdm regarding cleanliness and security on dev diwali and ganga mahotsav organized on kartik purnima

Chandauli News: कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित देव दिपावली और गंगा महोत्सव पर साफ सफाई, सुरक्षा को लेकर एसडीएम से चर्चा.

"उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने सभी कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। दीपक जायसवाल और अरविंद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि गंगा महोत्सव कराने का मुख्य उद्देश्य मां गंगा की अविरलता और स्वच्छता पर जोर देना है। इसलिए पूरे वर्ष कोई न कोई कार्यक्रम कराकर लोगों को जागरूक किया जाता है"

chandauli

11:03 AM, Nov 2, 2025

Share:

Chandauli News: कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित देव दिपावली और गंगा महोत्सव पर साफ सफाई, सुरक्षा को लेकर एसडीएम से चर्चा.
logo

सकलडीहा में एसडीएम कुंदन राज कपूत को आमंत्रण पत्र देते दीपक जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले देव दीपावली को लेकर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय शनिवार को सकलडीहा में उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर से मिलकर घाट की समुचित व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आमंत्रण पत्र सौंपा। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर विगत कई वर्षों से देव दीपावली सहित विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसे एक पर्व की तरह धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार देव दीपावली 5 नवंबर को पड़ रही है। देव दीपावली पर गंगा महोत्सव देखने हजारों की भीड़ आती है। इसे लेकर तैयारियाँ विगत कई दिनों से चल रही हैं। शनिवार को समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय सकलडीहा उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर से मिलकर घाट पर होने वाली व्यवस्थाओं पर पंचायती राज अधिकारी से साफ-सफाई, पीडब्ल्यूडी द्वारा पानी में बैरिकेटिंग, बिजली की व्यवस्था, पानी टंकी, एम्बुलेंस, जिला पंचायत द्वारा प्रकाश, मंच, और समिति के गंगा सेवकों की सुरक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा की। उपजिलाधिकारी ने सभी कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। दीपक जायसवाल और अरविंद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि गंगा महोत्सव कराने का मुख्य उद्देश्य मां गंगा की अविरलता और स्वच्छता पर जोर देना है। इसलिए पूरे वर्ष कोई न कोई कार्यक्रम कराकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.