ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dispute between the student teacher over the stubbornness of the student s seating in the tourist bus of the girl students the teacher s mother s tahrir arrested

Chandauli News: छात्राओं के टूरिस्ट बस में छात्र के बैठने की जिद को लेकर छात्र-शिक्षक में विवाद, छात्र के मां की तहरीर पर शिक्षक गिरफ्तार.

"चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शिक्षक दिनेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विधिक कार्रवाई प्रचलित है"

chandauli

12:14 PM, Sep 11, 2025

Share:

Chandauli News: छात्राओं के टूरिस्ट बस में छात्र के बैठने की जिद को लेकर छात्र-शिक्षक में विवाद, छात्र के मां की तहरीर पर शिक्षक गिरफ्तार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया कस्बा स्थित आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही बस में मंगलवार को बड़ा हंगामा हो गया। कक्षा 12वीं के छात्र अनुराग सैनी द्वारा जबरन छात्राओं की बस में बैठने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। शिक्षक और छात्र के बीच हाथापाई हो गई। बुधवार को इस मामले में हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब छात्र जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हो गया और गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया। छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

Img

बता दें कि 9 सितंबर को कॉलेज प्रशासन ने 560 छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए कुल 10 बसें रिजर्व की थीं। इसी दौरान कक्षा 12 का छात्र अनुराग सैनी छात्राओं की बस में बैठने की ज़िद पर अड़ गया। मौके पर मौजूद शिक्षक दिनेश यादव ने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शिक्षक दिनेश कुमार यादव ने बस में चढ़ रहे छात्र को नीचे उतारने का प्रयास किया तो छात्र अपने गुरुजी से भिड़ गया। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक को छात्र की पिटाई करनी पड़ गई। इस मामले में छात्र की मां ममता सैनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी शिक्षक दिनेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आरोप है कि इस दौरान शिक्षक दिनेश कुमार और द्विजेस ने छात्र को बस से नीचे उतारकर पिटाई कर दी। आरोप हैं कि घटना के दूसरे दिन बुधवार को छात्र अनुराग की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर उसे चकिया संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Img

चकिया कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी छात्र की मां ममता सैनी ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए चकिया कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों ने बेटे के गले में आईडी कार्ड की रस्सी और गमछा लपेटकर दबाया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शिक्षक दिनेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.