Chandauli News: दरी मांगने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप.
"पीड़ित दिनेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
5:49 PM, Mar 27, 2026
Share:


अलीनगर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयु नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना इलाके में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना अलीनगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार (मूल निवासी जगदीशपुर, आजमगढ़, वर्तमान पता गोधना) ने आरोप लगाया कि बीती रात करीब 9 बजे मोती मेमोरियल स्कूल परिसर में दरी मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गांव के ही दयालू बिंद और उसके पुत्र पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।
