Chandauli News: दुकान पर सामान खरीदने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, सात घायल.
“चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव में खाने की दुकान पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।”
chandauli
10:01 PM, Oct 9, 2026
Share:


जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव में खाने की दुकान पर सामान खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के प्रदुम यादव, किशन, अंकित और विकास शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दुकानदार और उसके भाई मनीष, अशोक व अनिल घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, विवाद की वजह जानने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


