मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dispute over first haircut in the salon young man attacked with liquor bottle and broke his head

Chandauli News: सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर विवाद, शराब की बोतल से हमला कर युवक का सिर फोड़ा.

“नौगढ़ बाजार के एक सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। नशे में धुत दो युवकों ने शराब की कांच की बोतल से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।”

chandauli

1:50 PM, Jul 29, 2026

Share:

Chandauli News: सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर विवाद, शराब की बोतल से हमला कर युवक का सिर फोड़ा.
logo

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में घायल दुकान संचालक का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ बाजार स्थित एक सैलून में मंगलवार को पहले बाल कटवाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे दो युवकों ने अमृतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति पर शराब से भरी कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार अमृतपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (40) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नौगढ़ बाजार में विनोद शर्मा के सैलून पर बाल कटवाने पहुंचे थे। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक भी वहां पहुंच गए और पहले बाल काटने की जिद करने लगे। सैलून संचालक ने उन्हें इंतजार करने को कहा, लेकिन इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने राजेंद्र कुमार से तत्काल कुर्सी खाली करने को कहा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और एक युवक ने हाथ में मौजूद शराब की कांच की बोतल उनके सिर पर दे मारी। बोतल लगते ही राजेंद्र कुमार लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच उनका पुत्र रणजीत भी वहां पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल राजेंद्र कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.