Chandauli News: चाट दुकान पर रेट को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज.
"सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
8:06 PM, Mar 20, 2026
Share:


चाट की दुकान के बाहर इकट्ठा भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कस्बे में एक मामूली विवाद ने बुधवार की देर रात तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामला डॉ. आंबेडकर तिराहा स्थित एक फास्ट फूड व चाट की दुकान का है, जहां रेट लिस्ट से अधिक पैसे मांगने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
बताया जा रहा है कि कस्बे का एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ दुकान पर नाश्ता करने पहुंचा था। इसी दौरान अतिरिक्त पैसे की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से मारपीट होने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दुकानदार अनिल केशरी की ओर से दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से विजय विश्वकर्मा ने भी पलटवार करते हुए दुकानदार समेत करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
