मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news district administration alert after lucknow fire 7 days ultimatum to coaching hotel hospital operators

Chandauli News: लखनऊ अग्निकांड के बाद जीला प्रशासन अलर्ट, कोचिंग, होटल, अस्पताल संचालकों को 7 दिन का अल्टीमेटम.

"एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि सभी संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:45 PM, Jun 24, 2026

Share:

Chandauli News: लखनऊ अग्निकांड के बाद जीला प्रशासन अलर्ट, कोचिंग, होटल, अस्पताल संचालकों को 7 दिन का अल्टीमेटम.
logo

मुगलसराय कोतवाली में अस्पताल और कोचिंग संचालकों को दिशा निर्देश देते एसडीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद चंदौली प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली परिसर में कोचिंग संस्थानों, होटलों, अस्पतालों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

Img

बैठक में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, सीओ अरुण कुमार सिंह समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अधूरी है, वे तत्काल आवश्यक सुधार कर लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान रॉयल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर संचालक को कड़ी फटकार लगाई गई। अधिकारियों ने मौके पर ही खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि सभी संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।#Chandauli #Mughalsarai #FireSafety #ChandauliNews #UPNews #PurvanchalBhaskar




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.