ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news district agricultural defense officer appealed to the farmers to be cautious of scrub typhus and leptospirosis

Chandauli News: जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों से कि अपील, स्क्रब टायफस व लैप्टोस्पायरोसिस से सतर्क रहें.

"जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अपील की है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी लोग इन निर्देशों का पालन करें, ताकि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके और जनपद को रोगमुक्त रखा जा सके"

chandauli

8:23 PM, Dec 8, 2025

Share:

Chandauli News: जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों से कि अपील, स्क्रब टायफस व लैप्टोस्पायरोसिस से सतर्क रहें.
logo

जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में स्क्रब टायफस और लैप्टोस्पायरोसिस जैसे जीवाणुजनित रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने जनपदवासियों को सतर्क करते हुए बताया कि ये दोनों संक्रामक बीमारियाँ चूहे और छछूंदर के माध्यम से फैलती हैं, इसलिए जागरूकता और सतर्कता आवश्यक है। क़ृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि खरीफ फसल की कटाई के बाद चूहों का घरों की ओर रुख बढ़ जाता है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका और भी अधिक हो जाती है। ऐसे में साफ-सफाई और मूषक नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बचाव के लिए सुझाव…
आसपास के परिवेश को हमेशा साफ-सुथरा और सूखा रखें। चूहे के मल-मूत्र की नियमित सफाई करें, क्योंकि इन्हीं में जीवाणु पनपते हैं। घरों में चूहेदानी का प्रयोग करें और पकड़े गए चूहों को मारकर जमीन में गाड़ दें। ब्रोमोडियोलॉन 0.005% के बने बिस्किट की 10 ग्राम मात्रा चूहों के प्रत्येक बिल में डालकर बिल बंद करें। इसे खाने से चूहे नष्ट हो जाते हैं।जिंक फास्फाइड 80% WP मूषकनाशी जनपद के सभी विकासखंडों में स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई/बीज भंडार पर मात्र 7 रुपये प्रति 10 ग्राम पैकेट की दर से उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण सावधानी
उपरोक्त सभी रसायनों में तीव्र विषाक्तता होती है। इसलिए इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें और इनका उपयोग सावधानीपूर्वक करें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अपील की है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी लोग इन निर्देशों का पालन करें, ताकि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके और जनपद को रोगमुक्त रखा जा सके।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.