Chandauli News: विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मुद्दा रहे जनपद न्यायालय निर्माण प्रारंभ, विधायक ने बताया उनके लिए गौरव की बात.
"विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि कोर्ट का निर्माण एक ऐतिहासिक कार्य है। क्योंकि शानदार भवन बनने के बाद आसपास के जिले के लोग इसे देखने जरूर आएंगे। मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल के दौरान न्यायालय भवन का निर्माण कार्य चालू हुआ"
chandauli
11:15 AM, Sep 9, 2025
Share:


जनपद न्यायालय निर्माण स्थल पर अधिवक्ताओं संघ पहुंचे विधायक मुग़लसराय रमेश जायसवाल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। 2022 विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव में अहम मुद्दा रहे जनपद न्यायालय निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा धन अवमुक्त होने के बाद कलेक्ट्रेट के बगल में जनपद न्यायालय के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, एडीएम रतन वर्मा और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का सोमवार को मुआयना किया। लोगों ने निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के लोगों से निर्माण संबंधित जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि पांच मंजिला कोर्ट, सात मंजिला अधिवक्ता चेंबर, आवास और पार्क का निर्माण 18 माह में पूर्ण कराया जाएगा। विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
मुगलसराय से भाजपा के विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि न्यायालय भवन निर्माण के लिए लगभग 28 साल तक अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया। चंदौली मुख्यालय से लखनऊ तक अधिवक्ताओं ने पदयात्रा की। बहुत बार प्रयास के बाद आज न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक ने बताया कि 284 करोड़ की लागत से कोर्ट भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सात मंजिला भवन अधिवक्ताओं के लिए, न्यायिक अधिकारियों के लिए पांच मंजिला कोर्ट बनेगा। जिस फर्म को कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी मिली है, उसे 18 माह में निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि कोर्ट का निर्माण एक ऐतिहासिक कार्य है। क्योंकि शानदार भवन बनने के बाद आसपास के जिले के लोग इसे देखने जरूर आएंगे। मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल के दौरान न्यायालय भवन का निर्माण कार्य चालू हुआ। जनपद न्यायालय के लिए पदयात्रा करने वाले अधिवक्ता झंमेजय सिंह और अनिल सिंह ने बताया कि कोर्ट भवन का निर्माण कार्य चालू होने के बाद हम लोग काफी खुश हैं। क्योंकि काफी लंबे संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। इसके लिए अधिवक्ता झंमेजय सिंह ने चंदौली से लखनऊ होते हुए नई दिल्ली तक पैदल यात्रा की थी।



