Chandauli News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा विशेष पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची होगी शुद्ध.
"जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में हैं, उनकी वर्तमान सूची से मिलान का कार्य अगले दो दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। सभी बीएलओ से अनुरोध है कि वे प्ले‑स्टोर से बीएलओ एप का एडवांस वर्जन 8.7 डाउनलोड कर वितरण को एप पर लगातार मार्क करें"
chandauli
7:18 PM, Nov 9, 2025
Share:


ग्रामीण की शंका का समाधान करते जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) तीव्र गति से चल रहा है। अभियान के तहत बूथ‑स्तर अधिकारी और बीएलओ घर‑घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और भरे हुए प्रपत्र प्राप्त कर रहे हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सकलडीहा विधानसभा के खंडेहरा और इटवा गाँव में निरीक्षण कर प्रक्रिया की जानकारी ली और निष्पक्षता से अभियान पूरा करने के निर्देश दिए। उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है। कार्य की देखरेख हेतु अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी व जनपद स्तर के 46 अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
जिन मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में हैं, उनकी वर्तमान सूची से मिलान का कार्य अगले दो दिनों में पूरा करने को कहा गया। सभी बीएलओ से अनुरोध है कि वे प्ले‑स्टोर से बीएलओ एप का एडवांस वर्जन 8.7 डाउनलोड कर वितरण को एप पर लगातार मार्क करें, ताकि प्रगति ऑनलाइन अपडेट होती रहे। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर, सुपरवाइज़र व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



