Chandauli News: काली मंदिर से चांदी का मुकुट और प्रतिमा की आंखें चोरी.
“धानापुर कस्बे के वार्ड नंबर-6 स्थित काली मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मां काली की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और आंखें गायब मिलने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी।”
chandauli
5:46 PM, Nov 4, 2026
Share:


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले दो माह में हुई कई बड़ी चोरियों का खुलासा नहीं होने के बीच चोरों ने अब धानापुर कस्बे के वार्ड नंबर-6 स्थित काली मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर से मां काली का चांदी का मुकुट और प्रतिमा की आंखें चुरा ले गए। बुधवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
पुजारी वेद प्रकाश द्विवेदी रोज की तरह बुधवार सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान प्रतिमा से मुकुट और आंखें गायब देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही वार्ड के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धानापुर के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके का मुआयना कर जांच कर रही है।



