मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news district police takes major action against cattle smugglers three accused including one wanted arrested 4 cows recovered

Chandauli News: जनपद पुलिस की गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक वांछित समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 गोवंश बरामद

“चंदौली पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक वांछित समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इलिया पुलिस ने चार गोवंश भी बरामद किए हैं।”

chandauli

5:51 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: जनपद पुलिस की गोतस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक वांछित समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 4 गोवंश बरामद
logo

सैयदराजा व इलिया पुलिस कि गिरफ्त में गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा और इलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सैयदराजा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को पकड़ा, जबकि इलिया पुलिस ने चार गोवंशों के साथ दो कथित गोतस्करों को गिरफ्तार किया है।

सैयदराजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2025 के गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित रवि कुमार उर्फ रविप्रकाश बियार उर्फ निठोहर निवासी पिपराकला, थाना बबुरी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने एक बोलेरो वाहन का उपयोग गोतस्करी में किए जाने तथा बाद में उसे दूसरे व्यक्ति को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वहीं, इलिया थाना पुलिस ने डेहरीकला-टेकारी मार्ग पर घेराबंदी कर रणजीत राम निवासी कैमूर (बिहार) और घनश्याम पासवान निवासी इलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों चार गोवंशों को कथित रूप से पैदल वध के लिए ले जा रहे थे। मौके से चार गोवंश बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में गोतस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.