मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news district president of sp mahila sabha gargi singh patel resigned made serious allegations against the organization

Chandauli News: सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गर्गी सिंह पटेल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप.

“समाजवादी पार्टी महिला सभा की चंदौली जिलाध्यक्ष गर्गी सिंह पटेल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में उन्होंने संगठन की कार्यशैली और कठिन समय में सहयोग न मिलने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।”

chandauli

9:16 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गर्गी सिंह पटेल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप.
logo

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ गार्गी सिंह पटेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : सौरभ कुमार, पड़ाव, चंदौली.

चंदौली। समाजवादी पार्टी महिला सभा की चंदौली जिलाध्यक्ष गर्गी सिंह पटेल ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए विस्तृत इस्तीफा पत्र में उन्होंने संगठन से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाते हुए कहा कि जब उन्हें सबसे अधिक सहयोग और सुरक्षा की जरूरत थी, तब पार्टी का अपेक्षित साथ नहीं मिला।

गर्गी सिंह पटेल ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता की तरह सड़क से लेकर संगठन तक लगातार संघर्ष किया। महिलाओं, बच्चियों, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को अपनी राजनीति का आधार बनाया, लेकिन जब वे स्वयं कठिन परिस्थितियों से गुजरीं और उन्हें न्याय व राजनीतिक सहयोग की आवश्यकता थी, तब संगठन के कई जिम्मेदार लोग खामोश रहे। उन्होंने लिखा कि यह खामोशी उनके लिए सबसे बड़ी पीड़ा रही और लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने आत्मसम्मान के आधार पर इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा किसी दबाव, लालच या राजनीतिक सौदेबाजी का परिणाम नहीं है, बल्कि आत्मसम्मान से जुड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि वह पद छोड़ रही हैं, लेकिन अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी। पत्र में उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब एक महिला कार्यकर्ता अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही थी, तब संगठन उसके साथ मजबूती से क्यों नहीं खड़ा हुआ। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.