ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news district s new dm shailesh kumar has a different style ias officer sat on the ground to listen to the complaint of a 100 year old man

Chandauli News: जिले के नए DM शैलेश कुमार का अलग अंदाज, 100 साल के बुजुर्ग की फरियाद सुनने जमीन पर बैठ गए थे IAS अधिकारी.

“प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल में भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का नया डीएम बनाया गया है। 2016 बैच के IAS अधिकारी शैलेश कुमार अपनी प्रशासनिक कार्यशैली के साथ सादगी और संवेदनशील व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं।”

chandauli

6:32 PM, Nov 16, 2026

Share:

Chandauli News: जिले के नए DM शैलेश कुमार का अलग अंदाज, 100 साल के बुजुर्ग की फरियाद सुनने जमीन पर बैठ गए थे IAS अधिकारी.
logo

चंदौली जनपद के नवगत जिलाधिकारी शैलेश कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वहीं चंदौली के वर्तमान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। नए डीएम के रूप में शैलेश कुमार की तैनाती के बाद अब जिले की प्रशासनिक कमान उनके हाथों में होगी। शैलेश कुमार अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ ही आम लोगों के प्रति सरल व्यवहार और संवेदनशील कार्यशैली को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं।

शैलेश कुमार 2016 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सीधे आईएएस सेवा में प्रवेश किया था। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीटेक है। प्रशासनिक करियर में वह बांदा, कन्नौज, झांसी और मुरादाबाद सहित कई स्थानों पर अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह बांदा में सहायक मजिस्ट्रेट, कन्नौज में संयुक्त मजिस्ट्रेट, झांसी में मुख्य विकास अधिकारी और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके बाद 3 मई 2025 को उन्हें भदोही का जिलाधिकारी एवं भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया था।

शैलेश कुमार का एक ऐसा ही संवेदनशील और सादगी भरा अंदाज अगस्त 2025 में भदोही में देखने को मिला था। दरअसल, 'न्यायालय आपके द्वार' अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ज्ञानपुर तहसील के बड़ागांव ग्राम पंचायत में स्थलीय निरीक्षण और जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान करीब 100 वर्षीय बुजुर्ग शत्रुघ्न दुबे अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उम्र अधिक होने और शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण बुजुर्ग ठीक से खड़े होकर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे।

विज्ञापन

यह देखकर जिलाधिकारी शैलेश कुमार खुद जमीन पर बैठ गए और बुजुर्ग की समस्या सुनने लगे। उनके साथ मौजूद अधिकारी जब उनके लिए कुर्सी लाने लगे तो उन्होंने मना कर दिया। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह जमीन पर बैठकर बुजुर्ग की बात सुनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। ग्रामीणों और आम लोगों ने उनके इस व्यवहार की खूब सराहना की थी। इस घटना ने शैलेश कुमार को प्रशासनिक सादगी और संवेदनशीलता की एक अलग पहचान दिलाई।



अब भदोही से स्थानांतरित होकर चंदौली आ रहे शैलेश कुमार के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के निस्तारण, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। भदोही में बुजुर्ग फरियादी की समस्या सुनने के उनके चर्चित अंदाज को देखते हुए चंदौली के लोगों की भी नए जिलाधिकारी से जनसुनवाई और प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता एवं सरल व्यवहार की उम्मीद रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.