Chandauli News: शराब की दुकान की दीवार तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और शराब की पेटियां चोरी.
"“चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान को निशाना बनाया। दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये नकद और महंगी शराब की पेटियां उठा ले गए। क्षेत्र में पहले हुई चोरियों का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।”
chandauli
8:45 PM, Nov 16, 2026
Share:


धानापुर के रमरजाय चट्टी में शराब की दुकान की टूटी पिछली दीवार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय चट्टी में चोरों ने अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद और शराब की पेटियां चोरी कर लीं। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को दीवार टूटी मिली। दुकान मालिक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, रविवार रात 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन घर चला गया था।
सेल्समैन बृजेश कुमार ने बताया कि पेटी में रखे डेढ़ लाख रुपये, बीयर की 10 पेटियां और 10 पेटी से अधिक महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें गायब थीं। उसने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। इसके बाद मनोज कुमार सिंह ने धानापुर पुलिस को सूचना दी। धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं है। चोरी हुई है तो जांच कर चोरों को पकड़ा जाएगा। वहीं, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि चोरी में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में नरौली गंगा घाट से जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई थी, जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में पहले हुई चोरियों का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।


