ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news divers recovered the dead body after 24 hours of teenager who went to bathe in the river with friends

Chandauli News: दोस्तों संग नदी में नहाने गए किशोर का 24 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव.

"बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के समीप चन्द्रप्रभा नदी में दोस्तों के संग नहाने गया 12 वर्षीय ऋषि लापता हो गया था। मौके पर पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया, और 24 घंटे के अथक प्रयास के बाद ऋषि का शव बरामद कर लिया गया। किशोर का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गय"

chandauli

9:40 PM, Aug 11, 2025

Share:

Chandauli News: दोस्तों संग नदी में नहाने गए किशोर का 24 घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद किया शव.
logo

मृतक ऋषि की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के चंद्रप्रभा नदी में रविवार की दोपहर को डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव 24 घंटे बाद घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूर मिला। शव को देखते ही परिजनों में चीख‑पुकार मच गई। पुलिस ने मृतक बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय का 12 वर्षीय पुत्र ऋषि रविवार को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बह रही चंद्रप्रभा नदी में नहाने गया था। नहाते समय ऋषि गहरे पानी में जाने के कारण नदी में डूब गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर रविवार की देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। सोमवार की सुबह फिर से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नदी में डूबे ऋषि का शव ढूंढ निकाला। शव देखते ही परिजनों में चीख‑पुकार मच गई और वे दहाड़ें मारकर रोने लगे। माता शकुंतला अपने बच्चे का शव देखते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.