ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news diwan rambachan singh of dhanapur police station became sub inspector honored with a star

Chandauli News: धानापुर थाने के दीवान रामबचन सिंह बने उप निरीक्षक, स्टार लगाकर किया गया सम्मानित.

“धानापुर थाने में तैनात दीवान रामबचन सिंह को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी ने स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।”

chandauli

11:05 AM, Aug 5, 2026

Share:

Chandauli News: धानापुर थाने के दीवान रामबचन सिंह बने उप निरीक्षक, स्टार लगाकर किया गया सम्मानित.
logo

रामबचन सिंह के कंधे पर स्टार लगाते धानापुर थानाध्यक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना में तैनात दीवान रामबचन सिंह को एस आई पद पर पदोन्नत किया गया। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति की खुशी में थाना परिसर में साथी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और रामबचन सिंह का स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे उनकी मेहनत का परिणाम बताया। उप निरीक्षक रामबचन सिंह ने कहा कि शासन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। 


विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रामबचन सिंह ने दीवान के रूप में सदैव ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उप निरीक्षक संजय ओझा, रमाकांत सिंह, देवेंद्र राय, रामजी सैनी, श्यामलाल यादव, चंद्रेश्वर सिंह, सकलेंन अहमद, हेड मुहर्रिर हरिनाम यादव, इंद्रजीत यादव, राजेश मौर्य, राजेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.