ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dj dispute during idol immersion heated argument between former sp mla and co

Chandauli News: मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे विवाद, पूर्व सपा विधायक और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक.

"इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

chandauli

11:42 AM, Jan 27, 2026

Share:

Chandauli News: मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे विवाद, पूर्व सपा विधायक और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक.
logo

सीओ सदर और पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू में होती नोक झोक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).  

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सैयदराजा कस्बे में सोमवार कि रात मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब प्रशासन ने तेज आवाज में डीजे बजाने से रोक दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू नाराज़ हो गए और अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बहस करने लगे।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे की तेज आवाज को लेकर पुलिस द्वारा रोक-टोक किए जाने पर पूर्व विधायक और सीओ सदर देवेंद्र कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने आक्रोश में आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि “अगर चाहें तो हजारों लोगों के साथ जेल चले जाएंगे।” वहीं, क्षेत्राधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Img

बहस के दौरान पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई वर्तमान विधायक के इशारे पर की जा रही है, जबकि क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और डीजे नियमों के खिलाफ नहीं चलने दिया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अन्य जिम्मेदार लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.