Chandauli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर नहीं पहुँचे डीएम और एसपी, फरियादी हुए मायूस, 121 फरियादियों ने की शिकायत, 7 का हुआ निस्तारण.
"सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर ने क्रमशः एक-एक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए निस्तारण के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि इस समय किसानों की समस्याओं का प्रधानता से निस्तारण किया जाए। राजस्व, पंचायत, पुलिस और बिजली से संबंधित समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए"
chandauli
9:19 PM, Sep 20, 2025
Share:


जिला स्तरीय तहसील दिवस पर फरियाद सुनते एसडीएम कुंदन राज कपूर और अन्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा तहसील में शनिवार को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के न आने से फरियादी मायूस रहे। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 7 समस्याओं का निस्तारण किया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने राजस्व अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का संकेत दिया। सुबह से ही जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस को लेकर फरियादी जुटने लगे थे।
विज्ञापन
करीब डेढ़ बजे तक डीएम और एसपी के न आने पर फरियादियों की अचानक भीड़ तहसील सभागार में इकट्ठा हो गई। किसान, ग्रामीण और व्यापारी जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते रहे। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने क्रमशः एक-एक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए निस्तारण के लिए निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि इस समय किसानों की समस्याओं का प्रधानता से निस्तारण किया जाए। राजस्व, पंचायत, पुलिस और बिजली से संबंधित समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। क्रॉप कटिंग, अंश निर्धारण जैसी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, एक्सईएन विद्युत विपिन कुमार, जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक, बीडीओ विजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश शुक्ल, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



