मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm angry over waterlogging reprimanded officials gave instructions for immediate drainage

Chandauli News: जलभराव पर भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार, तत्काल जल निकासी के दिए निर्देश.

“भारी बारिश से जलभराव और फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को इलिया रोड और नरसिंहपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जल निकासी में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।”

chandauli

8:35 PM, Aug 27, 2026

Share:

Chandauli News: जलभराव पर भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार, तत्काल जल निकासी के दिए निर्देश.
logo

जलभराव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.


चंदौली। जिले में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग गुरुवार को खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर ब्लॉक के इलिया रोड और नरसिंहपुर गांव का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थिति देखी और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश दिए।

Img

इलिया रोड पर नगर पंचायत के ईओ ने बताया कि हाईवे के नीचे बनी क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला जाम होने से जलभराव हुआ। सूचना मिलते ही जेटिंग मशीन लगाकर नाले की सफाई शुरू कराई गई, जिसके बाद पानी की निकासी तेज हो गई। नरसिंहपुर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम सदर और चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सियन को प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था बहाल कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Img

डीएम ने स्पष्ट कहा कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल निकासी में लापरवाही किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगी। अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.