Chandauli News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर सख्त हुए डीएम, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को चेतावनी.
“सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने खराब प्रदर्शन वाले विभागों पर सख्ती दिखाई। उन्होंने डाटा फीडिंग, लंबित कार्यों और विकास योजनाओं में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।”
chandauli
9:55 PM, Jul 30, 2026
Share:


कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, आकांक्षात्मक ब्लॉक एवं जनपद, आईजीआरएस, जीरो पॉवर्टी अभियान, गोल्डन कार्ड और फैमिली आईडी समेत शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
समीक्षा के दौरान सीएम डैशबोर्ड में 'बी' और 'सी' ग्रेड मिलने की आशंका वाले विभागों पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर समय से डाटा फीडिंग न करना गंभीर लापरवाही है। सभी विभागों को लंबित कार्य समयबद्ध पूरा करने, जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर भी डीएम ने फटकार लगाई। उन्होंने सड़कों, पुलों और अन्य परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
