ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm conducted surprise inspection of children s home and old age home instructions for weekly checkup of teachers and elders for children s education

Chandauli News: डीएम ने बालगृह और वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षक और बुजुर्गों की साप्ताहिक जांच के निर्देश.

“जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को बिछिया कला स्थित राजकीय बालगृह और मद्धुपुर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए पार्ट-टाइम शिक्षक तैनात करने और वृद्धजनों का हर सप्ताह स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।”

chandauli

9:47 AM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: डीएम ने बालगृह और वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षक और बुजुर्गों की साप्ताहिक जांच के निर्देश.
logo

बालगृह और वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार करते जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सोमवार को बिछिया कला स्थित राजकीय बालगृह (शिशु) एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालगृह में रह रहे बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Img

बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर जिलाधिकारी ने मौके से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात की और बालगृह में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पार्ट-टाइम शिक्षक नियुक्त करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें बिस्कुट व चिप्स भी बांटे। हाल ही में बालगृह में आई नौ माह की बच्ची को गोद में लेकर जिलाधिकारी ने उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी मद्धुपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद किया। उन्होंने भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। बुजुर्गों ने आश्रम में मिलने वाले भोजन, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

विज्ञापन

Img

डीएम ने वृद्धाश्रम के शयन कक्ष, रसोईघर और पूरे परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की टीम से वृद्धजनों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की नियमित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.