मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm gave instructions for action after finding flaws in the work of jal jeevan mission

Chandauli News: जल जीवन मिशन के कार्यों में खामियां मिलने पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश.

"डीएम ने यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है और यदि कागजी रिपोर्ट व जमीनी हकीकत में अंतर मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:57 PM, May 6, 2026

Share:

Chandauli News: जल जीवन मिशन के कार्यों में खामियां मिलने पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश.
logo

जल जीवन मिशन के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते डीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के मवैया गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे, जिस पर कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Img

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को ठीक करने में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर संबंधित एजेंसी को तुरंत मरम्मत कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और टंकी की नियमित सफाई कराने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने जल निगम को निर्माण कार्यों की निगरानी और सख्त करने को कहा। 

विज्ञापन

Img

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है और यदि कागजी रिपोर्ट व जमीनी हकीकत में अंतर मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।#ChandauliNews #JalJeevanMission #Inspection #UPNews #Development


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.