मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm gave strict instructions to the officials negligence in solving the problems of farmers will not be tolerated

Chandauli News: डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, किसानों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं.

"जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करें और अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहें।"

chandauli

8:10 PM, May 20, 2026

Share:

Chandauli News: डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, किसानों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस में शिरकत करते डीएम, एडीएम, सीडीओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस एवं सिंचाई बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

Img

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि किसानों की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व, कृषि, चकबंदी, बिजली, खाद और बीज से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एआर कोआपरेटिव के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। किसानों द्वारा गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत किए जाने पर डीएम ने गेहूं क्रय व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी केंद्र से शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला खाद्य विपणन अधिकारी को लगातार क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा गया।

विज्ञापन

Img

बैठक में प्रगतिशील किसानों रतन सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, बलदाऊ सिंह, रामअवध सिंह, संतोष मिश्रा, विरेन्द्र पाल और मणिदेव चतुर्वेदी ने गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्था और बिजली समस्या का मुद्दा उठाया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए 1500 गांठ बोरे उपलब्ध हैं। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बिजली रोस्टर की जानकारी दी और सिंचाई विभाग द्वारा भी किसानों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.