Chandauli News : भारी बारिश कि चेतावनी के बीच चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी का डीएम ने किया निरीक्षण, जलभराव से जल्द निजात मिलने का दावा.
“चंदौली में बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के बाद बाढ़ व जलभराव की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बबुरी क्षेत्र में चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि जलस्तर घट रहा है और अगले दो-तीन दिनों में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।”
chandauli
7:06 PM, Sep 1, 2026
Share:


अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में लगातार हुई बारिश के बाद बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को बबुरी क्षेत्र में चंद्रप्रभा और पड़्या स्थित गढ़ई नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बांधों से पानी का डिस्चार्ज भी कम कर दिया गया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और किसानों की फसलों के नुकसान का पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहें।
विज्ञापन
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि गढ़ई नदी के आसपास करीब आठ-दस गांवों में जलभराव की समस्या थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। पानी नदी के रास्ते वापस निकल रहा है और दो-तीन दिनों में जलभराव पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बांधों की भी लगातार निगरानी की जा रही है और धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं। जहां छोटे अवरोधों के कारण गांवों में पानी रुका था, वहां ड्रेनों को खुलवाकर पानी की निकासी कराई जा रही है।



