Chandauli News: डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा.
"जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।"
chandauli
5:11 PM, Jun 23, 2026
Share:


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ EVM वेयर हॉउस का निरीक्षण करते डीएम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियो के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत किए गए निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लागू सुरक्षा मानकों की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि ईवीएम व वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में रखे गए हैं। उन्होंने वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण कर वहां मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।#ChandauliNews #EVM #VVPAT #ElectionNews #DMChandauli #ChandraMohanGarg #PurvanchalBhaskar
