मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm inspected the chief minister model composite school being built at a cost of 23 58 crore

Chandauli News: ₹23.58 करोड़ की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण.

“हंडा गांव में ₹23.58 करोड़ की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।”

chandauli

9:48 PM, Jul 18, 2026

Share:

Chandauli News: ₹23.58 करोड़ की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण.
logo

हंडा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हंडा गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा की। 

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना को तय समय के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।हंडा में यह विद्यालय यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की देखरेख में बनाया जा रहा है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹2358.96 लाख है, जबकि शासन की ओर से ₹1179.48 लाख की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इस आधुनिक विद्यालय परिसर में मुख्य शैक्षणिक भवन, मिड-डे मील भवन, बाल वाटिका भवन, मल्टीपर्पज हॉल, छात्रावास (डॉरमेटरी), गार्ड रूम तथा व्यापक स्तर पर आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। निर्माण कार्य का दायित्व एक निर्माण एजेंसी को सौंपा गया है, जो परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक चरण का कार्य स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरा कराया जाए, ताकि जिले के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण एवं आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता प्रवीण सिंह, जूनियर इंजीनियर रविकांत मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.