ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm is strict on slowness in development works said complete the work in stipulated time by increasing manpower

Chandauli News: विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम सख्त, बोले- मैनपावर बढ़ाकर तय समय में पूरा करें काम.

“चंदौली में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। धीमी प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी जताते हुए मैनपावर बढ़ाने और लापरवाही पर नोटिस जारी करने की चेतावनी दी।”

chandauli

9:43 AM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम सख्त, बोले- मैनपावर बढ़ाकर तय समय में पूरा करें काम.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स और त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा की गई। डीएम ने सड़क, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति जानी और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन पुलिस लाइन में आवासीय और अनावासीय भवनों का काम तय समय के बावजूद धीमा मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को मैनपावर बढ़ाकर निर्माण कार्य तेज करने की हिदायत दी। नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के भवन और छात्रावास, चकिया रोडवेज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण तथा गनेशपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। डीएम ने पीडीडीयू नगर स्थित राम जानकी मंदिर के सौंदर्यीकरण और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य को भी निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने को कहा।

विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को जनपद में डीएफसीसी से जुड़े ऊपरगामी सेतुओं का निर्माण निर्धारित समय और मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही या अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं में किसी तरह की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। साथ ही सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड व बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.