Chandauli News: डीएम ने प्राथमिक विद्यालय और पीचसी का किया औचक दौरा, अस्पताल में और स्कुल में सुधार के दिए निर्देश.
"डीएम के निरिक्षण के दौरान पूर्व सूचना के बावजूद नियमताबाद ब्लॉक के ज्वाइंट खंड विकास अधिकारी सरद चंद्र शुक्ला के समय पर न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।"
chandauli
5:23 PM, Feb 16, 2026
Share:


प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से मिड डे मील के बारे में जानकारी लेते डीएम चंद्र मोहन गर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने अचानक सदर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय झांसी पहुंचकर हालात देखे। स्कूल में बच्चों से सीधे बात की खाना समय से मिल रहा है या नहीं, पढ़ाई ठीक से हो रही है या नहीं। बच्चों ने बताया कि टीचर ठीक से पढ़ाते हैं और मिड-डे मील भी समय पर मिलता है।
कक्षा 8 की छात्राओं ने अंग्रेजी की किताब पढ़कर भी सुनाई। इस पर डीएम ने खुशी जताई, लेकिन कहा कि सिर्फ पढ़ लेना काफी नहीं, शब्दों का मतलब भी समझना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से साफ कहा कि रोज कम से कम पांच अंग्रेजी शब्दों के अर्थ बच्चों को जरूर याद कराएं, ताकि पढ़ाई समझ के साथ हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रजिस्टर भी चेक किए गए। नामांकन के मुकाबले बच्चों की मौजूदगी कम मिली, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने 15 दिन के भीतर उपस्थिति में साफ सुधार लाने और बच्चों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम नियामताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां रोजाना करीब 100 से 120 मरीजों के इलाज की जानकारी मिली। उन्होंने ओपीडी, लैब, वार्ड और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। जननी सुरक्षा योजना और आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की स्थिति भी जानी और कहा कि किसी का भुगतान रुके नहीं, समय से सबको पैसा मिले। निरीक्षण में सीबीसी मशीन खराब होने की बात सामने आई। डीएम ने इसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। लैब में थायराइड जांच शुरू करने की मांग पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से बात कर आगे की कार्रवाई करने को कहा। भवन और परिसर की छोटी-मोटी कमियों को भी जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए।मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के. राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
