Chandauli News: नगर पालिका क्षेत्र में जलभराव पर भड़के डीएम, PWD और नगर पालिका अधिकारियों को लगाई फटकार
“भारी बारिश के बाद अलीनगर के वार्ड नंबर-9 में जलभराव की समस्या पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जल निकासी की धीमी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधिकारियों को तत्काल पंप बढ़ाने और स्थायी समाधान के लिए नाला-पुलिया निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।”
chandauli
7:44 PM, Aug 29, 2026
Share:


जल भराव क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते डीएम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। भारी बारिश के बाद अलीनगर के वार्ड नंबर-9 में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी की सूचना पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल राहत दिलाने के निर्देश दिए।
नगर पालिका के ईओ ने बताया कि पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन जीटी रोड के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला खराब होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। इससे वार्ड में बार-बार जलभराव की स्थिति बन रही है। डीएम ने नगर पालिका को तत्काल अतिरिक्त पंप लगाकर जल निकासी तेज करने के निर्देश दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार को नाला और पुलिया का स्थायी समाधान जल्द कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव से आम लोगों के आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तत्काल जल निकासी के साथ स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
