मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm reached storm affected villages instructions to give compensation within 24 hours

Chandauli News: आंधी-तूफान प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश.

"डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि यह प्राकृतिक दैविक आपदा है और जिन लोगों को आंधी-तूफान से नुकसान हुआ है, वे लेखपाल अथवा उप जिलाधिकारी को सूचना दें। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chandauli

10:52 PM, May 14, 2026

Share:

Chandauli News: आंधी-तूफान प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश.
logo

प्रभावित ग्रामीण से समस्या सुनते जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनपद के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। चकिया तहसील क्षेत्र में जहां तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए, वहीं नौगढ़ तहसील क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। कई गरीब परिवारों की झोपड़ियां उड़ गईं और कई लोग घायल हो गए।

Img

घटना के बाद जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को नौगढ़ तहसील के सुदूरवर्ती गांवों जमशोती, जयमोहनी, माझगावा, तिवारीपुर, तेन्दुहान सहित अन्य प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के साथ गांवों में पहुंचकर आपदा से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आंकलन कराया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि 24 घंटे के भीतर पीड़ितों के खातों में पहुंच जानी चाहिए। उन्होंने गांवों में पेयजल व्यवस्था, टैंकर से पानी की उपलब्धता तथा अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ग्रामीणों से ली। 

विज्ञापन

Img

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि यह प्राकृतिक दैविक आपदा है और जिन लोगों को आंधी-तूफान से नुकसान हुआ है, वे लेखपाल अथवा उप जिलाधिकारी को सूचना दें। जांच के बाद तत्काल मुआवजा राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.