ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm reached the doorstep of the victims visited the rain affected villages on foot

Chandauli News: पीड़ितों की चौखट तक पहुंचे डीएम, बारिश प्रभावित गांवों में पैदल घूमकर जाना हाल.

“चंदौली में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग बुधवार को सीधे ग्रामीणों की चौखट तक पहुंचे। चकिया तहसील के प्रभावित गांवों में पैदल घूमकर क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति देखी, ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को तत्काल राहत के साथ स्थायी पुनर्वास के निर्देश दिए।”

chandauli

9:31 PM, Sep 9, 2026

Share:

Chandauli News: पीड़ितों की चौखट तक पहुंचे डीएम, बारिश प्रभावित गांवों में पैदल घूमकर जाना हाल.
logo

बारिश प्रभावित गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चकिया तहसील के बहोरा (कुर्थिया), सिकठिया (चित्तौड़ी) और पिपराकला गांवों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग पहुंचे। डीएम ने केवल अधिकारियों से रिपोर्ट लेने के बजाय गांवों में खुद पहुंचकर हालात देखे और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया।

Img

कई स्थानों पर जिलाधिकारी पैदल ही घरों तक पहुंचे। उन्होंने बारिश और जलभराव से क्षतिग्रस्त व ढहे मकानों की स्थिति देखी और पीड़ित परिवारों का हाल जाना। मौके पर मौजूद एसडीएम चकिया और बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को राहत देने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि जिन परिवारों के कच्चे मकान बारिश में गिरे या क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार आपदा राहत राशि दिलाई जाएगी। इसके साथ ही पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़कर पक्के मकान उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा तो महिलाओं से स्वयं सहायता समूह, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन और मनरेगा के रोजगार की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में चौपाल लगाकर योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को चिह्नित किया जाए और तत्काल उनका आवेदन कराया जाए। डीएम ने पिछले वर्ष बारिश से प्रभावित गांव में बनाए गए आवासों का भी भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि पिछले साल प्रभावित परिवारों के लिए करीब 45 आवास स्वीकृत किए गए थे, जो अब बनकर तैयार हो चुके हैं। इस वर्ष जो पात्र परिवार आवास से छूट गए हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

Img

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। राहत के साथ उनका स्थायी पुनर्वास प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने एडीओ पंचायत को गांवों में साफ-सफाई कराने और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.