मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm s surprise inspection in arto office three employees found missing one day s salary disrupted

Chandauli News: एआरटीओ कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, तीन कर्मचारी मिले गायब, एक दिन का वेतन बाधित.

“चंदौली में एआरटीओ कार्यालय के औचक निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने और शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।”

chandauli

7:39 PM, Aug 29, 2026

Share:

Chandauli News: एआरटीओ कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, तीन कर्मचारी मिले गायब, एक दिन का वेतन बाधित.
logo

एआरटीओ ऑफिस का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ, पीआरओ समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Img

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न पत्रावलियों और अभिलेखों को देखा गया। फाइलों पर धूल और उनके अव्यवस्थित रखरखाव पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और कार्यालयीन व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यालय पहुंचे लोगों से भी बातचीत कर दलालों के हस्तक्षेप और काम में अनावश्यक देरी को लेकर फीडबैक लिया। 

विज्ञापन

Img

उन्होंने स्पष्ट किया कि एआरटीओ कार्यालय सीधे जनता से जुड़ा है, इसलिए यहां पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जाए। लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और आवेदकों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.