ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dm sp appeared strict in sampoorna samadhan diwas instructions for time bound disposal of complaints

Chandauli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी दिखे सख्त, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश.

"लेखपाल पर सीमांकन के लिए पैसे मांगने का आरोप सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी को तत्काल सीमांकन कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।"

chandauli

8:09 PM, Apr 4, 2026

Share:

Chandauli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी दिखे सख्त, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश.
logo

नौगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनते डीएम और एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नौगढ़ तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने खास तौर पर भूमि विवाद, वरासत और अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। इस दौरान एक शिकायत में लेखपाल पर सीमांकन के लिए पैसे मांगने का आरोप सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी को तत्काल सीमांकन कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

समाधान दिवस में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी की शिकायत पर भी डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई और ऑनलाइन सेवाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं आवास की मांग को लेकर आई महिलाओं की शिकायत पर पीडी डीआरडीए को सत्यापन कर पात्रों को लाभ दिलाने को कहा गया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पेयजल समस्या उठाई, जिस पर डीएम ने समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि अधिकतर शिकायतें भूमि, विकास, सिंचाई, विद्युत और पुलिस से संबंधित रही। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.