ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police launched awareness campaign against drugs in tarapur informed the villagers about its side effects

Sonbhadra News: तारापुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए दुष्प्रभाव.

शक्तिनगर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम तारापुर में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता बैठक की। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक समस्याओं और अवैध बिक्री-तस्करी की सूचना देने के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने जागरूकता पंपलेट व संपर्क नंबर वितरित कर नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की।

sonbhadra

6:50 PM, Sep 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: तारापुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए दुष्प्रभाव.
logo

ग्राम तारापुर में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम को लेकर जागरूक किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शक्तिनगर पुलिस ने ग्राम तारापुर में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। रविवार को आयोजित बैठक में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली सामाजिक व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ग्राम तारापुर पहुंची। यहां महिला और पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। नशे के कारण आर्थिक परेशानी, घरेलू विवाद और अन्य सामाजिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। जागरूकता बैठक के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से प्रयास करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि गांव में यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। इससे अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने में मदद मिल सकती है। मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन और संपर्क नंबरों की जानकारी भी दी। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों तथा रोकथाम से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ-साथ नशे के खिलाफ जनजागरूकता और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.